कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर ₹2.75 लाख की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी उत्तराखंड के चमोली से गिरफ्तार

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, विशेषज्ञों, उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विकसित उत्तराखण्ड के लक्ष्य पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, विशेषज्ञों, उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विकसित उत्तराखण्ड के लक्ष्य पर विचार-विमर्श किया।
15 नवम्बर 2026, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित ‘रैबार उत्तराखण्ड @26 : मिशन 2047’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, विशेषज्ञों, उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विकसित उत्तराखण्ड के लक्ष्य पर विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, पर्यटन, कृषि और आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता, हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड, एप्पल मिशन और महक क्रांति जैसी पहल राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों तथा सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सामूहिक प्रयास और बेहतर समन्वय का परिणाम था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश, उद्योग, पर्यटन और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के साथ सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने विकसित उत्तराखण्ड के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के सभी वर्गों से सक्रिय भागीदारी और सुझाव देने का आह्वान किया।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







