सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने छठ महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने छठ महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति ने कहा कि यह महापर्व सूर्य देव और छठी मैया के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधकृष्णन ने देशवासियों को महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट में अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि यह महापर्व सूर्य देव और छठी मैया के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चार दिन तक चलने का ये त्योहार तप, संयम और निष्ठा के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक परंपरा के महत्व को दर्शाता है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्ररित करता है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति लेकर आए और देश में प्रेम तथा सद्भाव को बढ़ावा दे। उन्होंने लोगों से नदियों और अन्य जलस्रोतों को संरक्षित करने के लिए अपनी जिम्मदारी को दृढ़तापूर्वन निभाने का आह्वाहन किया। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधकृष्णन ने अपने संदेश में कहा कि छठ का त्योहार सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने सभी के लिए सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की।

महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज शाम श्रद्धालु छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। कल सवेरे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन होगा। यह पर्व हमें सिखाता है कि डूबना हमेशा अंत नहीं होता।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें