सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

उत्तराखण्ड : बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती दे रही भाजपा महिला मोर्चा

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
उत्तराखण्ड : बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती दे रही भाजपा महिला मोर्चा

महिला बूथ अध्यक्षों के घरों पर नेम प्लेट और पार्टी का झंडा लगाने के साथ-साथ प्रत्येक बूथ पर 'पांच प्रहरी' बहनें जोड़ी जाएंगी।

उत्तराखण्ड : बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती दे रही भाजपा महिला मोर्चा

उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पूरी तरह सक्रिय है। 'बूथ जीता तो चुनाव जीता' के मंत्र के साथ महिला मोर्चा प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुट गया है। इसके तहत महिला बूथ अध्यक्षों के घरों पर नेम प्लेट और पार्टी का झंडा लगाने के साथ-साथ प्रत्येक बूथ पर 'पांच प्रहरी' बहनें जोड़ी जाएंगी। साथ ही, 'कमल मेहंदी' कार्यक्रम, पूर्व पदाधिकारियों के साथ 'टिफिन पर चर्चा' और आंगनवाड़ी, भोजनमाता, स्वयं सहायता समूह व महिला मंगल दलों के बीच बैठकों के माध्यम से राज्य सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट ने बताया कि प्रदेश, जिला, विधानसभा और मंडल की टीमों का गठन पूरा हो चुका है और जल्द ही बूथ स्तर पर ये सभी कार्यक्रम धरातल पर उतारे जाएंगे।

बाइट- रुचि भट्ट, अध्यक्ष, प्रदेश महिला मोर्चा, भाजपा

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें