जामा मस्जिद थाने में चाकू लेकर घुसा आरोपी, 9 पुलिसकर्मियों पर किया हमला; एनकाउंटर में पैरों में लगीं 6 गोलियां


नई दिल्ली, योगराज शर्मा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव के नेतृत्व में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर चंदगी राम अखाड़े से शुरू होने वाले शांतिपूर्ण मार्च की तैयारियों को लेकर संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मार्च को सफल बनाने और अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के यमुना 60 प्रतिशत साफ होने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिरसा जी पहले स्पष्ट करें कि उनका 60 प्रतिशत का आंकड़ा प्रदूषण में कमी का है या यमुना का पानी पीने योग्य होने का? पानी 60 प्रतिशत साफ हो या 99 प्रतिशत, जब तक वह पेयजल के निर्धारित स्वास्थ्य मानकों पर खरा नहीं उतरता, उसे पीने योग्य नहीं कहा जा सकता। यादव ने कहा कि दस दिन पहले वजीराबाद नाले का दौरा करने पर वहां बदबू के कारण खड़ा होना भी मुश्किल था। सरकार की सितंबर की DPCC रिपोर्ट के अनुसार, यमुना में मिलने वाले 22 नालों में से 15 का पानी प्रदूषण मानकों पर खरा नहीं उतरता। नजफगढ़, शाहदरा और बारापुला नालों से गंदा पानी यमुना में जाना अब भी बड़ा सवाल है। सुप्रीम कोर्ट भी 4 नवंबर को सफाई के सरकारी दावों पर गंभीर सवाल उठा चुका है।
बैठक में श्री दानिश अबरार जी सेक्रेटरी इंचार्ज दिल्ली, डॉक्टर नरेंद्र नाथ पूर्व मंत्री श्री गौरी शंकर शर्मा महासचिव श्री दीपक भारद्वाज महासचिव दिल्ली कांग्रेस प्रमोद जयंत महासचिव, श्री अनुज अत्रे वाइस चेयरमैन मीडिया कम्युनिकेशन, जिला अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ राव, श्री इंद्रजीत, मंगेश त्यागी जी, श्री सुमित शर्मा, श्री हर्ष चौधरी श्री वीरेंद्र सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि इसके बावजूद सरकार अक्टूबर की DPCC रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही? देवेंद्र यादव ने सिरसा को खुला निमंत्रण देते हुए कहा कि वे उनके साथ वजीराबाद चलें और पानी की वैज्ञानिक जांच करवाएं। साथ ही AIIMS के डॉक्टरों और जल विशेषज्ञों का पैनल गठित कर अपने दावे की पुष्टि करें। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सिरसा जी दिल्ली की यमुना की बात कर रहे हैं या यमुनोत्री के पानी की?
संपादक, आज की दिल्ली







