सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी नागरिकों से संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए काम करने का आह्वान किया


शासन ने स्थानांतरण आदेश किए जारी, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चमोली और बागेश्वर को मिले नए पुलिस अधिकारी।
शासन ने स्थानांतरण आदेश किए जारी, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चमोली और बागेश्वर को मिले नए पुलिस अधिकारी।
26 नवंबर 2026, देहरादून: उत्तराखण्ड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।
आदेश के अनुसार, मणिकांत मिश्रा को ऊधमसिंह नगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। देवेंद्र पिंचा को पौड़ी, अर्पण यदुवंशी को नैनीताल और सरिता डोबाल को टिहरी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
अजय गणपति को एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया गया है। पंकज भट्ट को आईआरबी प्रथम वाहिनी बेलपड़ाव, जबकि हरीश वर्मा को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है।
श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय वाहिनी का सेनानायक बनाया गया है। वहीं, विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस मुख्यालय और सर्वेश पंवार को सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा जितेंद्र मेहरा को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक और सुरजीत पंवार को भी पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है। शाहजहा जावेद खान को अग्निशमन सेवा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







