सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में चमके अनिकेत और दीपिका

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में चमके अनिकेत और दीपिका

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 12वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों अनिकेत गुप्ता और दीपिका धीमान ने शानदार प्रदर्शन किया है।

11 नवंबर, नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 12वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों अनिकेत गुप्ता और दीपिका धीमान ने शानदार प्रदर्शन किया है। अनिकेत ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने 2011 से 2026 तक लगातार सात कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया।

वहीं, दीपिका धीमान ने दो रजत और पांच कांस्य पदक अपने नाम किए। उन्होंने भी जूनियर और सीनियर वर्ग में लगातार सात चैंपियनशिप में पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा, इंग्लैंड में आयोजित सेंट्रल इंग्लैंड इंटरनेशनल ओपन चैंपियनशिप में अनिकेत ने रजत, जबकि दीपिका ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें