दिल्ली में 'नमो यमुना रिवर सफारी' की शुरुआत: सोनिया विहार से जगतपुर तक 12 किमी का रोमांचक सफर, जानें किराया और खास सुविधाएं


नई दिल्ली: छठ महापर्व के दौरान 15 और 16 नवंबर को यमुना घाटों और विभिन्न पूजा स्थलों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और शाहदरा जिलों के अंतर्गत आने वाले कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। पुलिस ने आम लोगों से घाटों के आसपास के रास्तों से बचने और केवल निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने की अपील की है।
इन रास्तों से बचें (प्रतिबंधित और प्रभावित मार्ग):
शास्त्री पार्क से खजूरी चौक और वापस पुस्ता रोड
नानकसर टी-पॉइंट से सोनिया विहार टोल टैक्स
शांतिवन से श्मशान घाट तक का रास्ता
उत्तर, मध्य, पूर्वी और नई दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और जीटी रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सोनिया विहार जाने के लिए नानकसर टी-पॉइंट से खजूरी चौक, आरटीसी पुस्ता रोड और सभापुर गांव होते हुए चौहान पट्टी का रास्ता अपनाया जा सकता है।
निर्धारित पार्किंग स्थल: श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए डीएनडी के पास यमुना खादर, वेस्ट विनोद नगर, खजूरी मेट्रो स्टेशन के पास, नानकसर गुरुद्वारा पार्किंग, पीपल्स ग्राउंड, पुराने लोहे के पुल के पास, नंद नगरी, मंडोली टीला और पुस्ता रोड पर विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







