रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, नेशनल प्रोडक्टिविटी काउंसिल (NPC) पदोन्नति अनियमितता मामले में लोकपाल की कार्यवाही पर लगाई अंतरिम रोक


देश की राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था (Public Transport) को मजबूत बनाने और बढ़ते वायु प्रदूषण पर प्रभावी लगाम लगाने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के बेड़े में 100 नई लो-फ्लोर एसी इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गई हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार (20 नवंबर) को कश्मीरी गेट आईएसबीटी से इन आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन 100 नई बसों के जुड़ने के साथ ही राजधानी में कुल बसों का बेड़ा बढ़कर 7,088 हो गया है, जिसमें 5,338 इलेक्ट्रिक बसें और 1,750 सीएनजी बसें शामिल हैं। दिल्ली के अंदरूनी इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ दिल्ली सरकार ने एनसीआर और उत्तर प्रदेश के दैनिक यात्रियों को भी बड़ी राहत दी है। सरकार ने आनंद विहार आईएसबीटी से उत्तर प्रदेश के हापुड़ के बीच 12 पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बसों की अंतरराज्यीय सेवा शुरू की है इस सेवा से दिल्ली, गाजियाबाद, पिलखुवा और हापुड़ के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को बेहद किफायती, आरामदायक और प्रदूषण-मुक्त विकल्प मिलेगा। यह बस सेवा आनंद विहार आईएसबीटी से चलकर यूपी बॉर्डर (घरोली), डाबर, मोहन नगर, गाजियाबाद नया बस अड्डा, पुराना बस अड्डा, हापुड़ चुंगी, डासना (IMS कॉलेज), मसूरी, छजारसी, पिलखुवा और निजामपुर होते हुए हापुड़ बस स्टेशन तक जाएगी आनंद विहार से हापुड़: सुबह 5:15 बजे से 8:55 बजे तक और फिर सुबह 11:55 बजे से दोपहर 3:35 बजे तक हर 20 मिनट के अंतराल पर बस उपलब्ध रहेगी। हापुड़ से वापसी: सुबह 8:05 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2:45 बजे से शाम 6:25 बजे तक हर 20 मिनट में बस चलेगी दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) आधारित सार्वजनिक परिवहन का चरणबद्ध विस्तार किया जा रहा है। सरकार ने वित्त वर्ष 2028-29 तक राजधानी में कुल बसों की संख्या बढ़ाकर लगभग 14,000 करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और दिल्ली की हवा को स्वच्छ रखने में बड़ी मदद मिलेगी।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







