दिल्ली में 'नमो यमुना रिवर सफारी' की शुरुआत: सोनिया विहार से जगतपुर तक 12 किमी का रोमांचक सफर, जानें किराया और खास सुविधाएं


नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में जहरीली होती हवा के बीच घर और ऑफिस में लगे एयर प्यूरीफायर भी आपको पूरी सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं। विशेषज्ञों और अध्ययनों के अनुसार, यदि शहर का AQI 380 के आसपास है, तो रोजाना केवल 3 घंटे घर से बाहर बिताना फेफड़ों को 1 से 3 सिगरेट पीने के बराबर नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में घर से ऑफिस या स्कूल जाने के दौरान सफर का सही माध्यम चुनना बेहद जरूरी हो गया है।
किस सफर में कितना प्रदूषण? (PM 2.5 का स्तर): अध्ययनों के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो सफर का सबसे सुरक्षित विकल्प है, जबकि पैदल चलना सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है:
दिल्ली मेट्रो: 72 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर (सबसे सुरक्षित विकल्प)
बंद एसी (AC) कार: 89 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर
इलेक्ट्रिक बस (खिड़की बंद): 113 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर
नॉन-एसी कार / सामान्य बस: 119 से 149 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर
पैदल चलना: 259 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर (तेज सांस लेने से फेफड़ों में ज्यादा जहरीले कण जाते हैं)
क्यों सबसे बेहतर है मेट्रो का सफर? बर्कले अर्थ (Berkeley Earth) के आकलन के अनुसार, 22 माइक्रोग्राम PM 2.5 के स्तर पर 24 घंटे रहना एक सिगरेट के बराबर है। जब आप मेट्रो से सफर करते हैं, तो आपकी 'पॉल्यूशन विंडो' (प्रदूषण के संपर्क में आने का समय) केवल घर से स्टेशन और स्टेशन से ऑफिस तक ही सीमित रहती है।
बचाव के लिए जरूरी सावधानियां:
300 से ऊपर AQI होने पर बाहर निकलने का समय कम करें और N-95 मास्क जरूर पहनें।
खुले में लंबे समय तक बस या ऑटो का इंतजार करने से बचें।
पैदल चलते समय अपनी गति 4 किमी/घंटा से कम रखें ताकि सांस न फूले और फेफड़ों में कम धूल-धुआं जाए।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







