मुंगेशपुर गांव में MTNL मोबाइल सेवा की बदहाली का मुद्दा केंद्रीय संचार मंत्री के सामने उठाया


राजधानी दिल्ली में नगर निगम (MCD) कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि कई कर्मचारी सुबह सिर्फ अपने तय लोकेशन पर पहुंचते हैं, बायोमेट्रिक या GPS-आधारित ऐप पर अटेंडेंस के लिए फोटो क्लिक करते हैं, और तुरंत अपने-अपने घर लौट जाते हैं।
हैरानी की बात यह है कि इनमें से अधिकांश कर्मचारियों का मासिक वेतन ₹50,000 से भी अधिक है, फिर भी जमीनी स्तर पर साफ-सफाई और काम की स्थिति जस की तस बनी रहती है।
जनता के बीच अब यह चर्चा तेज हो गई है कि जब भी निजीकरण (Privatisation) की बात उठती है, तो इसका सबसे कड़ा विरोध इसीलिए किया जाता है ताकि काम की जवाबदेही तय न हो सके। टैक्सपेयर्स की गाढ़ी कमाई से मोटी सैलरी लेने के बाद भी अगर काम से कन्नी काटी जाएगी, तो दिल्ली की व्यवस्था कैसे सुधरेगी?
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







