AAP की चंदा रिपोर्ट: 68% की भारी गिरावट, मिले ₹12.10 करोड़; CJP नेता आशुतोष रांका ने भी दिया दान, डोनर लिस्ट में अरविंद केजरीवाल और आतिशी का नाम


राहुल गांधी के आवास पर दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुईं सिरसा की सांसद, देशवासियों को दी शुभकामनाएं; संविधान, भाईचारे और लोकतंत्र की मजबूती का दिया संदेश
नई दिल्ली। सिरसा की सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री कुमारी सैलजा ने देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।
नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होने के अवसर पर कुमारी सैलजा ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि समाज से अंधकार, नफरत, भय और भेदभाव मिटाकर प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे का प्रकाश फैलाने का संकल्प भी है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि आज देश को ऐसे वातावरण की आवश्यकता है, जहां संविधान सर्वोपरि हो, लोकतांत्रिक संस्थाएं स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से कार्य करें तथा प्रत्येक नागरिक बिना किसी भय के अपनी बात रख सके।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान सरकार की नीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कथित दबाव, असहमति की आवाज को दबाने और धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति से देश को मुक्ति दिलाने की आवश्यकता जताई।
सांसद ने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व देश में स्वस्थ लोकतंत्र, सामाजिक सौहार्द, आर्थिक खुशहाली और समान विकास का नया प्रकाश लेकर आए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार एकजुट होकर जनहित, संविधान की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के सम्मान के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगा। अंत में उन्होंने सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







