सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

प्रधानमंत्री मोदी एशियाई पैरा खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे बातचीत

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी एशियाई पैरा खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्ली के इंदिरा गांधी खेल परिसर में एशियाई पैरा खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे। इस अवसर पर श्री मोदी वहां उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे।

भारत ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। देश के 97 पैरा खिलाड़ियों ने कुल 114 पदक जीते। इनमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं। कार्यक्रम में पदक विजेता खिलाड़ी, उनके प्रशिक्षक, भारतीय पैरालंपिक समिति और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें