बिजवासन विधानसभा को बड़ी सौगात: कैलाश गहलोत ने रूट संख्या D-9923 पर नई इलेक्ट्रिक शटल बस सेवा को दिखाई हरी झंडी


भारतीय रेलवे ने इस वर्ष अक्टूबर महीने में अब तक की सबसे अधिक माल ढुलाई दर्ज की है। अक्तूबर महीने में साढ़े 14 करोड़ टन से अधिक माल का परिवहन किया गया है। पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में इसमें 8% से अधिक की वृद्धि हुई है। रेल मंत्रालय ने कहा कि माल ढुलाई में वृद्धि और माल ढुलाई से होने वाली आय में वृद्धि देश के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और लॉजिस्टिक क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में रेलवे के प्रयासों को दर्शाती है। मंत्रालय ने बताया कि खाद्यान्न की ढुलाई में 26% से अधिक, घरेलू कोयले में 16%, क्लिंकर में 10% से अधिक और लौह अयस्क में 5% की वृद्धि हुई है।
बिजली आपूर्ति केंद्रों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे ने इस वर्ष अक्टूबर में प्रतिदिन औसतन लगभग 470 रेक की आपूर्ति करके घरेलू कोयले के परिवहन को बढ़ाया। मंत्रालय ने कहा कि इस वर्ष अक्टूबर में यात्री आवागमन में भी लगातार वृद्धि देखी गई है। भारतीय रेलवे ने पिछले वर्ष के इसी महीने में लगभग 63 करोड़ यात्रियों की तुलना में इस वर्ष 64 करोड़ से अधिक यात्रियों को परिवहन किया। इस वर्ष अप्रैल से अक्टूबर के दौरान रेलवे ने लगभग 444 करोड़ यात्रियों को परिवहन किया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 431 करोड़ यात्रियों ने परिवहन किया था।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







