सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

दिल्ली में प्रदूषण संकट के बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उड़ रही धूल, GRAP नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता (Air Quality) के बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) से लापरवाही का एक मामला सामने आया है। प्लेटफॉर्म नंबर 16 के पास भारी मात्रा में धूल उड़ने का वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों के लिए सांस लेना दूभर हो गया है।

यह स्थिति तब है जब राजधानी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के तहत GRAP स्टेज-2 (Graded Response Action Plan) पहले से लागू है और प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर GRAP-3 लागू होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे संवेदनशील समय में रेलवे परिसर में बिना धूल नियंत्रण उपायों के इस तरह धूल उड़ने को लेकर रेलवे प्रशासन, उत्तर रेलवे और रेल मंत्रालय के संज्ञान में मामला लाया गया है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें