वकीलों को धमकी का मामला: निलंबित ACP मनस्वी वशिष्ठ और पुलिसकर्मियों के खिलाफ याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा दिल्ली हाईकोर्ट


दिल्ली सरकार की ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ (Last Mile Connectivity) पहल के तहत बिजवासन विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक नई इलेक्ट्रिक शटल बस सेवा की शुरुआत की गई है। स्थानीय विधायक कैलाश गहलोत ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासियों की उपस्थिति में बिजवासन कार्यालय से इस नई शटल बस सेवा (रूट संख्या: D-9923) का औपचारिक शुभारंभ किया।
यह इलेक्ट्रिक शटल बस सेवा द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर यशोभूमि (द्वारका सेक्टर-25), भरथल, बिजवासन, कापसहेड़ा, समालखा और पुष्पांजलि होते हुए वापस द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन तक संचालित होगी।
दोनों दिशाओं में चलने वाली इस सर्कुलर बस सेवा से ग्रामीण और शहरी इलाकों के हजारों दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से स्थानीय निवासी द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन तक सीधी कनेक्टिविटी की मांग कर रहे थे, जिसे इस सेवा के माध्यम से पूरा किया गया है।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







