सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

राज्य के सभी 95 विकासखंडों में एक दिसंबर से लगेंगे सहकारिता ऋण मेले

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

दो लाख किसानों को लाभान्वित करने और 600 करोड़ रुपये का ऋण वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Relevance: Priority

Slug: सहकारिता ऋण मेले

Category: Local Updates, Government, Planning, Farmer, Finance, Social Welfare

राज्य के सभी 95 विकासखंडों में एक दिसंबर से लगेंगे सहकारिता ऋण मेले

दो लाख किसानों को लाभान्वित करने और 600 करोड़ रुपये का ऋण वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

27 नवम्बर 2026, देहरादून: सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि किसानों को सरलता से ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों में एक दिसंबर से सहकारिता ऋण मेले आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से दो लाख किसानों को लाभान्वित करने और 600 करोड़ रुपये का ऋण वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। देहरादून में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सहकारिता मंत्री ने जिला सहकारी बैंकों के एनपीए की वसूली के लिए 400 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सहकारी योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने और निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट सात दिसंबर तक प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में ब्याजमुक्त ऋण वितरण, दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना और विभिन्न सहकारी योजनाओं की समीक्षा भी की गई।

संलग्न- बैठक की फोटो

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें