सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति ने कहा कि यह दिन समृद्ध जनजातीय विरासत और राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समुदायों के ऐतिहासिक योगदान को याद करने का अवसर है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि यह दिन समृद्ध जनजातीय विरासत और राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समुदायों के ऐतिहासिक योगदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी देशवासी समावेशी विकास के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए इस अमूल्य विरासत को संरक्षित रखेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि धरती आबा का अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान देश की हर पीढ़ी को आत्मसम्मान, स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि धरती आबा से प्रेरणा लेकर सरकार जनजातीय भाई-बहनों के सम्मान, अवसर और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने सभी से राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समुदायों के अमूल्य योगदान को याद करते हुए एकजुट होकर उन्हें नमन करने का आह्वान किया। श्री मोदी ने इस अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस की भी शुभकामनाएं दीं।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें