कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर ₹2.75 लाख की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी उत्तराखंड के चमोली से गिरफ्तार


श्री गोयल कल भारत-मिस्र संबंधों को मजबूत करने और व्यापार, निवेश तथा औद्योगिक सहयोग के विस्तार के लिए दो दिन की यात्रा पर काहिरा पहुंचे।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मिस्र में भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु है, जो आर्थिक, सांस्कृतिक और जन-संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मिस्र में भारतीय समुदाय संघ के कार्यक्रम में श्री गोयल ने कहा कि वर्तमान में लगभग साढे छह अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार दोनों देशों के बीच साझेदारी की शुरुआत है। उन्होंने मिस्र में कार्यरत लगभग 70 भारतीय कंपनियों के योगदान का भी उल्लेख किया। इन भारतीय कंपनियों का निवेश 5 अरब डॉलर से अधिक है, जो मिस्र के लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित कर रही हैं।
श्री गोयल कल भारत-मिस्र संबंधों को मजबूत करने और व्यापार, निवेश तथा औद्योगिक सहयोग के विस्तार के लिए दो दिन की यात्रा पर काहिरा पहुंचे। उनके साथ 130 से अधिक व्यापारिक नेताओं और स्टार्टअप्स का एक प्रतिनिधिमंडल भी है। आज वे सातवीं भारत-मिस्र संयुक्त व्यापार समिति और संयुक्त व्यापार परिषद की बैठक तथा एक व्यापार मंच में शामिल होंगे। वे मिस्र के वरिष्ठ मंत्रियों, व्यापारिक नेताओं और अफ्रीकी निर्यात-आयात बैंक के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।
मिस्र यात्रा के दौरान, श्री गोयल ने काहिरा के हेलियोपोलिस युद्ध के शहीद स्मारक में भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







