सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

शिक्षा व्यवस्था में सुधार, गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सरकार की प्राथमिकता : शिक्षा मंत्री

योगराज शर्मा2 मिनट में पढ़ें
शिक्षा व्यवस्था में सुधार, गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सरकार की प्राथमिकता : शिक्षा मंत्री

एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उपलब्धियां गिनाईं। कहा, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है।

Slug : Local Updates

Marking : Lead All

Category : Local Updates, Politics

शिक्षा व्यवस्था में सुधार, गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सरकार की प्राथमिकता : शिक्षा मंत्री

एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उपलब्धियां गिनाईं। कहा, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है।

20 नवंबर , पटना (पटना , बिहार) : बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा विभाग की उपलब्धियों, प्रमुख कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष के दौरान शिक्षा विभाग ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। विभाग राज्य के सबसे सक्रिय और महत्वपूर्ण विभागों में शामिल है। सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में जहां कहीं भी अनियमितताओं या खामियों की जानकारी मिल रही है, उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार, जवाबदेही सुनिश्चित करने और शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विद्यार्थियों की शिक्षा, उनके भविष्य और राज्य की शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर गंभीर हैं। उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुधारों को प्राथमिकता दी जा रही है।

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिक्षा संबंधी दृष्टिकोण के अनुरूप बिहार में शैक्षणिक सुधारों को आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उन्हें गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करना और प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने भरोसा जताया कि निरंतर सुधार और प्रभावी कार्ययोजना के माध्यम से बिहार शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

इस स्टोरी फोल्डर में :

बाइट - मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री

Caption : एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उपलब्धियां गिनाईं। कहा, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें