सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

सिलक्यारा बचाव अभियान की याद में उत्तराखंड में मनाया जा रहा प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
सिलक्यारा बचाव अभियान की याद में उत्तराखंड में मनाया जा रहा प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सिलक्यारा बचाव अभियान की याद में उत्तराखंड में मनाया जा रहा प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 28 नवंबर 2023 को उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सफल बचाव अभियान के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इस ऐतिहासिक बचाव अभियान की स्मृति में प्रदेश में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में 25 से 28 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों व मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आपदाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ ही आपदा प्रबंधन और राहत एवं बचाव संबंधी तैयारियों को और सुदृढ़ करना है। बैठक में सरकार के मंत्री व शासन के वरिष्ठ अधिकारी और वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी व स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं जुड़े हैं।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें