सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

हनुमान जी को चांदी का खड़्ग अर्पित कर लिया आशीर्वाद

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

फरीदाबाद। मार्केट नंबर-1 स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया तथा हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अमित भाटिया एवं रीना भाटिया द्वारा मंदिर प्रांगण में विधिवत हवन किया गया। इसके पश्चात मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने हनुमान जी के चरणों में चांदी का खड़्ग अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि हनुमान जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भगवान हनुमान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देने वाला पावन अवसर है। हनुमान जी शक्ति, भक्ति, साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा और दृढ़ संकल्प के साथ हर कठिन परिस्थिति का सामना किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हनुमान जी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें