Tata Motors PV Shares Crash: कमजोर Q2 नतीजों के बाद 9% तक टूटे TMPV के शेयर, ब्रोकरेज फर्मों ने घटाया टारगेट प्राइस


नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में अदाणी ग्रुप (Adani Group) के निवेशकों के लिए ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक जेफरीज (Jefferies) की ओर से बड़ी और सकारात्मक खबर आई है। जेफरीज ने अपनी ताजा रिसर्च रिपोर्ट में अदाणी समूह के प्रति बेहद बुलिश (तेजी का) रुख अपनाते हुए अपनी कवरेज में शामिल समूह की सभी 6 कंपनियों के शेयरों को 'BUY' (खरीदने) की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने अगले 3 वर्षों यानी वित्त वर्ष 2029 (FY29) तक समूह की कमाई और मुनाफे में शानदार उछाल का अनुमान जताया है जेफरीज की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 से वित्त वर्ष 2029 के बीच अदाणी ग्रुप का संयुक्त EBITDA और प्रति शेयर आय (EPS) 23% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ने की उम्मीद है। यह ग्रोथ मुख्य रूप से क्षमता विस्तार (Capacity Expansion), बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी और नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के चालू होने से आएगी। 51 अरब डॉलर का कैपेक्स प्लान: ब्रोकरेज का मानना है कि वित्त वर्ष 2027 से 2029 के दौरान अदाणी ग्रुप करीब 51 अरब डॉलर (लगभग ₹4.25 लाख करोड़ से अधिक) का पूंजीगत व्यय (Capex) करेगा, जो देश के प्रमुख कारोबारी समूहों के कुल निवेश का लगभग 28% है। इसमें से करीब 60% निवेश पावर और यूटिलिटी सेक्टर पर केंद्रित होगा। कर्ज के अनुपात में बड़ा सुधार रिपोर्ट में बताया गया है कि समूह की वित्तीय स्थिति पहले से काफी मजबूत हुई है। अदाणी ग्रुप का नेट डेट-टू-EBITDA अनुपात वित्त वर्ष 2022 के 6.9 गुना से घटकर वित्त वर्ष 2026 में 4.1 गुना पर आ गया है। स्थिर कैश फ्लो जेफरीज के मुताबिक, FY27-29 के दौरान समूह के कुल ऑपरेशनल कैश फ्लो का लगभग 65% हिस्सा विनियमित (Regulated) और अनुबंधित (Contracted) व्यवसायों से आएगा, जिससे कमाई की स्थिरता बढ़ेगी।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







