सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

अनुपमा रामचंद्रन ने लगातार दूसरी बार जीता विश्व स्नूकर चैंपियनशिप खिताब

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
अनुपमा रामचंद्रन ने लगातार दूसरी बार जीता विश्व स्नूकर चैंपियनशिप खिताब

भारतीय स्नूकर खिलाड़ी अनुपमा रामचंद्रन ने लगातार दूसरी बार IBSF विश्व महिला स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

नवंबर 22, नई दिल्ली: भारतीय स्नूकर खिलाड़ी अनुपमा रामचंद्रन ने एक बार फिर विश्व मंच पर तिरंगा लहराया है। अनुपमा ने लगातार दूसरी बार IBSF विश्व महिला स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

इंदौर में खेले गए फाइनल मुकाबले में अनुपमा ने हांगकांग की सो मान यान को 3-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने विश्व खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। अनुपमा ने इससे पहले नवंबर 2025 में कतर की राजधानी दोहा में अपना पहला विश्व खिताब जीता था। अब लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनकर उन्होंने भारतीय क्यू स्पोर्ट्स में अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखा है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें