शंघाई सहयोग संगठन का पहला सभ्यतागत संवाद मंच नई दिल्ली के पुराना किला में संपन्न हुआ


कार्यक्रम में स्वावलंबी भारत अभियान के अखिल भारतीय सहसमन्वयक डॉ. राजेश गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
एंकर :- पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर परिसर में कंज्यूमर्स एसोसिएशन पंचकूला की ओर से स्वदेशी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वावलंबी भारत अभियान के अखिल भारतीय सहसमन्वयक डॉ. राजेश गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को स्वदेशी के प्रति जागरूक किया। यह आयोजन श्री माता मनसा देवी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कपूर, महासचिव के.सी. जिंदल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में स्वावलंबी भारत अभियान के अखिल भारतीय सह समन्वयक डॉ. राजेश गोयल ने युवाओं से नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाले बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ना होगा। वहीं, विशिष्ट अतिथि उद्योगपति डॉ. पंकज कपूर ने ने कहा कि स्वदेशी जागरूकता आज के परिवेश में बहुत जरूरी है। मेडिकल पर्यटन और आयुर्वेद के क्षेत्र में भारत की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली