सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

दिल्ली में साइबर ठगी का भंडाफोड़, 22 आरोपी गिरफ्तार

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

पश्चिमी दिल्ली की साइबर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह ने देशभर में 22,139 लोगों के मोबाइल फोन हैक कर 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दिया है।

नवंबर 22, नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली की साइबर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह ने देशभर में 22,139 लोगों के मोबाइल फोन हैक कर 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दिया है।

डीसीपी (पश्चिम) के निर्देशन में साइबर थाने के एसएचओ विकास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 11 से 15 नवंबर के बीच चार राज्यों में छापेमारी की। इस कार्रवाई के लिए 64 पुलिसकर्मियों की सात विशेष टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में 17 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी 11 अलग-अलग साइबर ठगी गिरोहों और फर्जी APK ऐप तैयार करने वाले नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। इनका संबंध राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज 2,080 शिकायतों से भी पाया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी WhatsApp और अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को बैंक KYC अपडेट, पेंशन कार्ड, बिजली-गैस बिल, ई-चालान और पीएम किसान योजना के नाम पर फर्जी APK फाइलें भेजते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति इन फाइलों को डाउनलोड कर ऐप इंस्टॉल करता था, उसके मोबाइल का नियंत्रण साइबर अपराधियों के हाथ में चला जाता था।

इसके बाद अपराधी पीड़ितों के SMS, OTP और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के लेन-देन की जांच कर रही है।

फ़ाइल फ़ोटो

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें