शंघाई सहयोग संगठन का पहला सभ्यतागत संवाद मंच नई दिल्ली के पुराना किला में संपन्न हुआ


दिल्ली पुलिस ने अंतर-राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने देशभर में 22 हज़ार से अधिक लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी।
दिल्ली पुलिस ने अंतर-राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने देशभर में 22,000 से अधिक लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी। पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने प्रेस को बताया कि आरोपियों के पास से 63 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, दो मैकबुक और एक टैबलेट बरामद किए गये हैं। जांच से पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप से विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाते थे। वे बैंक अधिकारी बनकर लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन, केवाईसी अपडेट और अन्य बैंकिंग सेवाओं के नाम पर पीड़ितों को फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड करवाते थे तथा मोबाइल और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







