रोहिणी में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, आधी रात तक सड़कों पर गश्त कर रहे DCP और वरिष्ठ अधिकारी


MAIMS और NIDAAN NGO की पहल, बच्चों को कपड़े, किताबें और खिलौने भेंट कर दिया सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश
नई दिल्ली। रोहिणी के अवंतिका सेक्टर-1 में MAIMS और NIDAAN NGO की ओर से बच्चों के लिए एक विशेष मनोरंजक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न खेलों, क्राफ्ट गतिविधियों और संगीत का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें शामिल लोगों ने जरूरतमंद बच्चों के लिए कपड़े, किताबें और खिलौने दान किए। उपहार और उपयोगी सामग्री पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी।
आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का छोटा-सा योगदान किसी बच्चे के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकता है।
MAIMS और NIDAAN NGO की इस पहल ने बच्चों के साथ खुशियां साझा करने के साथ-साथ समाज में दान, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी प्रोत्साहित किया।
आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह की सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता जताई।
संपादक, आज की दिल्ली







