'तीन हफ्ते में जवाब दो, और समय नहीं मिलेगा', आपराधिक अवमानना मामले में केजरीवाल समेत AAP नेताओं को हाई कोर्ट की आखिरी चेतावनी


राजधानी दिल्ली की सियासत में लंबे समय तक विवादों के केंद्र में रहे सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के चर्चित सरकारी आवास—जिसे भाजपा 'शीश महल' (Sheesh Mahal) कहती है—को अब आम जनता के लिए खोला जाएगा। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा (Parvesh Verma) ने मंगलवार (17 नवंबर) को इस बड़े फैसले की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैबिनेट की पिछली बैठक में इसे 'स्टेट गेस्ट हाउस' बनाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन जनता की भारी मांग को देखते हुए सरकार ने अपना फैसला बदलते हुए इसे आम नागरिकों के दीदार के लिए खोलने का निर्णय लिया है।आम जनता के लिए दरवाजे खोलने से पहले दिल्ली सरकार देश भर के मीडियाकर्मियों को इस पूरे परिसर का दौरा कराएगी। टिकट प्रणाली लोग निर्धारित टिकट बुक करके पूरे बंगले के अंदरूनी हिस्सों को करीब से देख सकेंगे। टिकट की कीमत और बुकिंग पोर्टल से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइन जल्द ही जारी की जाएगी प्रवेश वर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति राजनीति में आने से पहले सरकारी गाड़ी और सरकारी बंगला न लेने की कसमें खाता था, उसने मुख्यमंत्री बनने के बाद कई पुराने बंगलों, सर्वेंट क्वार्टरों और गैराज को तुड़वाकर अपने लिए यह भव्य 'शीश महल' बनवाया। आलीशान साज-सज्जा मंत्री ने दावा किया कि पहले केवल एक ही कमरा (जहां भगत सिंह और डॉ. बी.आर. अंबेडकर की तस्वीरें लगी थीं) जनता को दिखाया जाता था। अब लोग खुद अपनी आंखों से कमरों में लगी रिमोट से रंग बदलने वाली स्मार्ट लाइटिंग, करोड़ों रुपये के पर्दे और वियतनाम से मंगाए गए महंगे मार्बल को देख सकेंगे दूसरी ओर, दिल्ली सरकार के इस फैसले पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है। दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इसे यमुना नदी के प्रदूषण और हालिया विवादों से जनता का ध्यान भटकाने की राजनीति करार दिया है। गौरतलब है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 6 फ्लैगस्टाफ रोड बंगले में रहने से इनकार कर दिया था।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







