'तीन हफ्ते में जवाब दो, और समय नहीं मिलेगा', आपराधिक अवमानना मामले में केजरीवाल समेत AAP नेताओं को हाई कोर्ट की आखिरी चेतावनी


'कॉकरोच जनता पार्टी' (Cockroach Janata Party) के नेता सौरव दास ने आखिरकार विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट के समक्ष दिल्ली स्थित अपने आवासीय पते से जुड़े सत्यापन दस्तावेज जमा कर दिए हैं। मंगलवार को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित SEM कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान दस्तावेज पेश करने के बाद सौरव दास ने दावा किया कि अब उनके पते का सत्यापन पूरा हो गया है। हालांकि, उन्होंने दस्तावेज जमा करने से पहले यह स्पष्ट शर्त रखी कि दिल्ली पुलिस उनके एड्रेस से जुड़ी जानकारी किसी भी कीमत पर लीक नहीं करेगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर जानकारी साझा करते हुए सौरव दास ने बताया कि उन्होंने कड़ी शर्तों के साथ अपने पते के दस्तावेज सौंपे हैं। दास ने आशंका जताई थी कि दिल्ली पुलिस इन दस्तावेजों को लीक कर सकती है, जिसके बाद ये सोशल मीडिया ट्रोल्स के हाथों में पहुंच सकते हैं और इनका इस्तेमाल राजनीतिक या दक्षिणपंथी प्रचार के लिए किया जा सकता है। सौरव दास के मुताबिक, विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (सहायक पुलिस आयुक्त ऋतु राज) ने उनकी इस शर्त को स्वीकार कर लिया और स्पष्ट निर्देश दिया कि इन दस्तावेजों का उपयोग केवल आवासीय पते के सत्यापन के लिए ही किया जाए, किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में सौरव दास ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह बेहद हैरानी की बात है कि एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों वाली दिल्ली पुलिस पिछले एक महीने में यह सत्यापित नहीं कर पाई कि वह दिल्ली में कहां रहते हैं। दास ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी उनका पता लीक हुआ था, जिसके बाद कई यूट्यूबर्स उनके घर पहुंच गए थे और उनके आवास पर हुई दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं गौरतलब है कि सौरव दास और कॉकरोच जनता पार्टी के एक अन्य नेता आशुतोष रांका को 21 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत से रिहा किया गया था। रिहाई के लिए दोनों नेताओं ने 50-50 हजार रुपये के व्यक्तिगत और जमानती मुचलके भरे थे। साथ ही उन्होंने शांति बनाए रखने और जंतर-मंतर को गैर-अधिसूचित विरोध स्थल घोषित किए जाने तक वहां प्रदर्शन का आह्वान न करने का लिखित आश्वासन दिया था। इसके बाद 23 अक्टूबर को हुई सुनवाई में SEM कोर्ट ने सौरव दास को दिल्ली में अपने वर्तमान निवास की पुष्टि करने वाले दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया था, जिसके अनुपालन में मंगलवार को यह कार्यवाही पूरी हुई
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







