उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर होंगे बंद
उत्तराखंड में ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा समापन की ओर है।

उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर होंगे बंद
उत्तराखंड में ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा समापन की ओर है। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने में अब महज दो दिन शेष रह गए हैं, इसके बावजूद बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक 22 लाख 85 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि बदरीनाथ धाम में दर्शन कर उन्हें आत्मिक शांति मिली है। साथ ही उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर भी संतोष जताया। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने को लेकर मंदिर परिसर में पौराणिक परंपराओं के अनुसार धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां की जा रही हैं। कपाट बंद होने और भगवान के शीतकालीन प्रवास को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करनी शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि कपाट बंद होने के बाद भगवान बदरी विशाल की चल विग्रह उत्सव डोली सहित अन्य धार्मिक डोलियां अपने शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए रवाना होंगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
बाइट 1-श्रद्धालु
बाइट 2- सुरजीत सिंह पंवार, पुलिस अधीक्षक, चमोली
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली



