हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी हुई
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में रोहतांग दर्रे और मरही में बर्फबारी शुरू होने के बाद प्रशासन ने एहतियातन मरही से रोहतांग दर्रे की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है।
योगराज शर्माAaj Ki Delhi
1 मिनट में पढ़ें
नवंबर 13, नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में रोहतांग दर्रे और मरही में बर्फबारी शुरू होने के बाद प्रशासन ने एहतियातन मरही से रोहतांग दर्रे की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी है। इस मार्ग पर केवल आपातकालीन वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई है।
वहीं जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल सोनमर्ग घाटी में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद पूरी घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। जोजिला दर्रे पर बर्फ जमने और सड़क पर फिसलन के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने यात्रियों को सावधानी बरतने और यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
य
योगराज शर्मा
संपादक, आज की दिल्ली




