सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

उत्तराखण्ड: अर्ध कुंभ की धार्मिक गतिविधियों का शुभारंभ

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
उत्तराखण्ड: अर्ध कुंभ की धार्मिक गतिविधियों का शुभारंभ

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जूना अखाड़े के रमता पंचों के नगर प्रवेश के साथ ही अर्ध कुंभ मेले की धार्मिक गतिविधियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मंगलवार देर शाम श्यामपुर कांगड़ी से चंडी घाट चौक तक मेला और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने साधु-संतों का भव्य स्वागत किया। 13 अखाड़ों में सबसे प्रमुख और नागा संन्यासियों के सबसे बड़े अखाड़े श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े ने सबसे पहले नगर प्रवेश किया। इस दौरान संतों में खासा उत्साह देखने को मिला।जूना अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत नारायण गिरी महाराज ने बताया कि पंच परमेश्वर का नगर प्रवेश संपन्न हो चुका है। फिलहाल पांडेवाला में संतों के विश्राम की व्यवस्था की गई है। इसके बाद धर्मध्वजा, पेशवाई और अमृत स्नान जैसी धार्मिक परंपराएं शुरू होंगी।वहीं, अर्ध कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं, ताकि मेले का आयोजन दिव्य, भव्य और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

बाइट – सोनिका, कुंभ मेला अधिकारी

बाइट – महंत नारायण गिरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, जूना अखाड़ा

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें