तीसरी बार बनीं मां: न्यूयॉर्क की सड़कों पर नन्हे मेहमान को सीने से लगाए आईं नजर, पहली तस्वीरें हुईं वायरल!


एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' में राजमाता शिवगामी देवी के दमदार किरदार से देश-दुनिया में पहचान बनाने वाली दिग्गज अभिनेत्री राम्या कृष्णन (Ramya Krishnan) अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान राम्या ने अपनी निजी जिंदगी, 23 साल की शादीशुदा जिंदगी और पति व मशहूर तेलुगु फिल्ममेकर कृष्णा वामसी (Krishna Vamsi) से अलग रहने की अफवाहों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने विवाह संस्था को 'ओवररेटेड' (Overrated) करार दिया और कहा कि शायद उन्हें शादी करने के बजाय लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला करना चाहिए था। राम्या ने कहा, "मुझे लगता है कि शादी को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया गया है यानी यह काफी ओवररेटेड है। कभी-कभी मुझे महसूस होता है कि शायद मुझे शादी के बजाय लिव-इन में रहने के लिए हां कह देनी चाहिए थी।" उनके इस बेबाक बयान ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है, जहां कई लोग उनके खुलकर अपनी बात रखने के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। राम्या और कृष्णा वामसी ने साल 2003 में शादी की थी। दोनों के अलग रहने के पीछे कोई आपसी कड़वाहट या तलाक नहीं, बल्कि अपने-अपने करियर और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स हैं। जहां कृष्णा वामसी अपने प्रोजेक्ट्स के चलते मुख्य रूप से हैदराबाद में रहते हैं, वहीं राम्या अपने बेटे और काम के सिलसिले में चेन्नई में रहती हैं। रिश्ते में स्पेस और समझदारी राम्या ने स्पष्ट किया कि अलग-अलग शहरों में रहने के बावजूद उनका रिश्ता आपसी सम्मान और समझदारी पर टिका है और अलगाव या तलाक की खबरें महज अफवाह हैं।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







