सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
मनोरंजन

नालंदा में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भारी बवाल, बेकाबू भीड़ ने की जमकर तोड़फोड़; हालात संभालने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां

योगराज शर्मा2 मिनट में पढ़ें

बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेखली गांव में सोमवार रात भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भारी हंगामा हो गया। हजारों की भीड़ बेकाबू होने पर दर्शकों ने जमकर तोड़फोड़ की, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के एक कार्यक्रम में सोमवार रात बिहार के नालंदा जिले में जबरदस्त हंगामा और बवाल देखने को मिला। जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेखली गांव में आयोजित एक तिलक समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपने पसंदीदा कलाकार की एक झलक पाने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़ बेकाबू हो गई। गुस्साए दर्शकों ने कार्यक्रम स्थल पर जमकर तोड़फोड़ की, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सेखली गांव में एक निजी तिलक समारोह के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के कई अन्य जाने-माने कलाकार भी मंच पर मौजूद थे। जैसे ही इलाके में खेसारी लाल यादव के आने की खबर फैली, आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में प्रशंसक समारोह स्थल पर जमा हो गए। मंच के करीब जाने की होड़ और तोड़फोड़ कार्यक्रम शुरू होने के कुछ देर बाद ही भीड़ बेकाबू होने लगी। मंच के करीब जाने और वीडियो बनाने की होड़ में दर्शकों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और गुस्साए दर्शकों ने पंडाल में रखी कुर्सियों और बैरिकेडिंग में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।भीड़ को तितर-बितर करने और किसी बड़ी अनहोनी को टालने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां भांजनी पड़ीं। पुलिस की सख्ती के बाद भीड़ वहां से हटी और स्थिति पर काबू पाया जा सका। सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा और कलाकारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

मनोरंजन की और ख़बरें

सभी देखें