सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
मनोरंजन

'मटर के दाने जितना दिमाग', राहुल गांधी के 'पापा-मम्मी' वाले बयान पर सोनाक्षी सिन्हा का मजेदार तंज- बोलीं, 'मेरे बच्चे तैयार रहें'

योगराज शर्मा2 मिनट में पढ़ें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में दिल्ली में अपनी मां सोनिया गांधी की किताब 'बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) के विमोचन के दौरान अपने माता-पिता के रिश्ते को लेकर एक निजी किस्सा साझा किया था। राहुल ने बताया था कि बचपन में लंच या डिनर के समय उनकी मां सोनिया गांधी अक्सर उनके पिता राजीव गांधी की गोद में बैठ जाती थीं। राहुल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। अब इस पूरे विवाद पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपनी बेबाक और मजेदार प्रतिक्रिया दी है सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट को री-शेयर किया, जिसमें ट्रोल्स पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया गया था कि एक पति-पत्नी के आपसी स्नेह पर 'मटर के दाने जितना दिमाग' रखने वाले लोग इतना बवाल क्यों मचा रहे हैं। इस पोस्ट पर अपना मजेदार रिएक्शन देते हुए सोनाक्षी ने लिखा, "ओह हो! मेरे होने वाले बच्चों को तो कोई अंदाजा ही नहीं है कि उनके रास्ते में क्या आने वाला है। बच्चों, अपनी सीट बेल्ट बांध लो (तुम लोग अभी जहां कहीं भी हो)!" सोनाक्षी के इस कमेंट को उन लोगों पर करारा तंज माना जा रहा है जो राहुल गांधी के पारिवारिक किस्से की आलोचना कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने अपने बचपन की यादें ताजा करते हुए कहा था कि उनके घर में प्यार जताने का माहौल बेहद सहज था। उन्होंने कहा था, "पापा होते थे और उनकी गोद में मम्मा होती थीं। मुझे लगता था कि यह एक बिल्कुल सामान्य बात है। इसलिए जब मैं अपने दोस्तों के घर जाता था और उनके माता-पिता को एक-दूसरे की गोद में नहीं देखता था, तो मैं अपने दोस्त से पूछता था कि तुम्हारी मम्मा तुम्हारे पापा की गोद में क्यों नहीं बैठी हैं?" अपने इस बयान पर हो रही आलोचनाओं के बीच राहुल गांधी ने भी कर्नाटक के होयसलेश्वर मंदिर की 12वीं सदी की एक मूर्ति की तस्वीर साझा की, जिसमें देवी पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए लिखा कि डर और नफरत के कारण कुछ लोग प्यार को महसूस करने और जाहिर करने से डरते हैं।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

मनोरंजन की और ख़बरें

सभी देखें