'मातृभूमि' की टीम पर मेहरबान हुए भाईजान, 20-25 क्रू मेंबर्स को तोहफे में दीं 6 लाख रुपये तक की लग्जरी स्विस घड़ियां


मंगलवार (17 नवंबर) को न्यूयॉर्क में ऐनी हैथवे की यह पहली पब्लिक अपीयरेंस थी, जिसमें वह अपने न्यूबॉर्न बेबी को एक डार्क ब्राउन फ्रंट-फेसिंग बेबी कैरियर (Front-facing carrier) में सुरक्षित रूप से सीने से लगाए नजर आईं। इस दौरान ऐनी बेहद कैजुअल और स्टाइलिश अंदाज में दिखीं—उन्होंने लैवेंडर टॉप के ऊपर लॉन्ग न्यूट्रल ट्रेंच कोट, व्हाइट ट्राउजर, ब्राउन बूट्स, सनग्लासेस और बेसबॉल कैप पहन रखी थी हालांकि ऐनी और एडम ने अभी तक आधिकारिक तौर पर बच्चे के जन्म, नाम या जेंडर की घोषणा नहीं की है, लेकिन वायरल तस्वीरों में बच्चे के सिर पर एक प्यारी सी गुलाबी/पर्पल बॉबल हैट (Pink bobble hat) नजर आ रही है। इसे देखकर फैंस सोशल मीडिया पर कयास लगा रहे हैं कि दो बेटों के बाद ऐनी के घर इस बार नन्ही परी (बेटी) का जन्म हुआ है। बता दें कि ऐनी हैथवे और एडम शुलमैन ने साल 2012 में शादी की थी। दोनों पहले से ही दो बेटों—जोनाथन (10 वर्ष) और जैक (6 वर्ष) के माता-पिता हैं। अब तीसरे बच्चे के आने से उनका परिवार 5 सदस्यों का हो गया है। ऐनी हैथवे ने इसी साल जून में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर कर तीसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। सफेद फ्लोई ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने बैकग्राउंड में बारबरा लुईस के गाने 'Baby, I'm Yours' के साथ कैप्शन लिखा था— "x Baby, I'm yours x"। वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2026 ऐनी के लिए बेहद व्यस्त रहा है, जिसमें 'द डेविल वियर्स प्रादा 2', क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' और 'वेरिटी' जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हुईं
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







