तीसरी बार बनीं मां: न्यूयॉर्क की सड़कों पर नन्हे मेहमान को सीने से लगाए आईं नजर, पहली तस्वीरें हुईं वायरल!


बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान अपनी दरियादिली और यारों की यारी निभाने के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर सुपरस्टार ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी चर्चा पूरे फिल्म जगत में हो रही है। अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) की कास्ट और क्रू की मेहनत से खुश होकर सलमान खान ने उन्हें अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर बुलाया और सभी को 2 लाख से लेकर 6 लाख रुपये तक की बेशकीमती लग्जरी स्विस घड़ियां तोहफे में दीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 नवंबर को मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दो दिन बाद, 12 नवंबर को सलमान खान ने अपने पनवेल फार्महाउस पर एक खास गेट-टुगेदर का आयोजन किया। दिलचस्प बात यह है कि टीम के सदस्यों को पहले यह बताया गया था कि वहां फिल्म के प्रमोशन प्लान को लेकर एक वर्क मीटिंग होगी। लेकिन जब कलाकार और क्रू मेंबर्स वहां पहुंचे, तो वह मीटिंग एक शानदार जश्न में बदल गई और सलमान ने अपने हाथों से सभी को ये महंगे तोहफे भेंट किए। पार्टी के दौरान सलमान खान ने फिल्म से जुड़े करीब 20 से 25 सदस्यों को अपने हाथों से लग्जरी स्विस घड़ियां भेंट कीं। बताया जा रहा है कि हर एक घड़ी की कीमत 2 लाख रुपये से लेकर 6 लाख रुपये तक है, जिन्हें खास तौर पर 'कपूर वॉच कंपनी' से खरीदा गया था सूत्रों के अनुसार, फिल्म 'मातृभूमि' (जिसका नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था) के निर्माण के दौरान कई बार देरी और मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद पूरी तकनीकी टीम और कलाकारों ने पूरी निष्ठा के साथ प्रोजेक्ट का साथ दिया। टीम के इसी समर्पण और मेहनत से खुश होकर सलमान खान ने आभार जताने के लिए यह खास तोहफा दिया इस खास शाम में फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया, मुख्य अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, अंकुर भाटिया, विपिन भारद्वाज, तान्या देसाई और डायलॉग राइटर चिंतन शाह समेत कई क्रू मेंबर्स शामिल हुए। बता दें कि साल 2026 की सलमान खान की यह पहली थिएट्रिकल रिलीज 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







