भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने छठ घाट और सिंगलपुर रोड चौड़ीकरण कार्य जनता को किया समर्पित


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मिलकर किए जाने वाले प्रयासों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में उद्योग परिवर्तन नेतृत्व समूह- लीडआईटी की भारतीय सदस्य कंपनियों और इसके परियोजना सहयोगियों के साथ बैठक की।
इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि सरकार जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मिलकर किए जाने वाले प्रयासों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लीडआईटी का तीसरा चरण एक ऐसा मंच होगा, जो योजनाओं और लक्ष्यों को ठोस नतीजों में बदलने पर केंद्रित रहेगा।
श्री यादव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सरकार, उद्योग जगत और शिक्षा तथा अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने जलवायु कार्रवाई के लिए देश में बनाई गई महत्वाकांक्षी नीतियों और कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया।
भारत और स्वीडन ने वर्ष 2019 में संयुक्त रूप से लीडआईटी की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य विशेष रूप से भारी उद्योगों और उन क्षेत्रों में कार्बन उत्सर्जन कम करने की प्रक्रिया को तेज करना है, जहां उत्सर्जन में कमी लाना चुनौतीपूर्ण है। इस पहल में 19 देश और 33 कंपनियां शामिल हैं। इनमें 13 भारतीय कंपनियां हैं।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







