सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र और निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा


आज नामांकन वापस लेने की समय-सीमा समाप्त होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी उमेश कुमार शर्मा ने उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा की।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। आज नामांकन वापस लेने की समय-सीमा समाप्त होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी उमेश कुमार शर्मा ने उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा की। श्री पुरी का निर्वाचन प्रमाण-पत्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्राप्त किया।
कांग्रेस ने पुरी के नामांकन पत्रों में कई खामियां होने का आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन रिटर्निंग अधिकारी ने सभी आपत्तियां खारिज कर दीं।
इस बीच, कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी का नामांकन आवश्यक फॉर्म-26 का शपथ-पत्र जमा नहीं करने के कारण रद्द कर दिया गया। एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार कांते सयन्ना का नामांकन भी अधूरी जानकारी के कारण रद्द हुआ। इसके बाद वैध नामांकन वाले एकमात्र उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी ही रह गए।
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की यह सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







