सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

गोवा- WAVES फिल्म बाजार के 20वें संस्करण का आगाज, भारतीय फिल्म निर्माताओं को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
गोवा- WAVES फिल्म बाजार के 20वें संस्करण का आगाज, भारतीय फिल्म निर्माताओं को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर

गोवा में 57वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के साथ 20वें WAVES फिल्म बाजार का आयोजन जारी है। 21 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में NFDC के वैश्विक फिल्म बाजार के 20 वर्ष पूरे होने का महत्वपूर्ण पड़ाव मनाया गया।

उद्घाटन समारोह में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों, NFDC के वरिष्ठ पदाधिकारियों और फिल्म उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। फिल्म बाजार में फिल्म निर्माण और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 21 नवंबर को IFFI के तहत पणजी में विशेष फिल्म प्रीमियर भी आयोजित किए गए। इनमें Looking For Michael और Pushpak Viman प्रमुख रूप से शामिल रहे।

WAVES फिल्म बाजार में 22 नवंबर को स्पेन डे आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से भारतीय और स्पेनिश फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों को आपसी सहयोग, फिल्म निर्माण और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के नए अवसर मिलेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय फिल्म उद्योग को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाना और अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण के लिए सहयोग के अवसर बढ़ाना है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें