सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

दिल्ली के पार्कों पर पुलिस का सख्त पहरा: 6 हजार से ज्यादा CCTV कैमरे लगे, 35 ऑल-वुमन PCR वैन संभालेंगी महिला सुरक्षा की कमान

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

राजधानी दिल्ली के पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ा सुरक्षा घेरा तैयार कर लिया है। दक्षिणी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क गैंगरेप मामले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) को अपनी विस्तृत प्रगति रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट के अनुसार, शहर के सार्वजनिक पार्कों में 6,000 से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाए जा चुके हैं और महिला सुरक्षा के लिए 35 ऑल-वुमन पीसीआर (All-Woman PCR) वैन मैदान में उतारी गई हैं। 24 अक्टूबर को हुई उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक (जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल थीं) के बाद दिल्ली पुलिस ने जमीनी स्तर पर कई बड़े बदलाव किए हैं राजधानी के छोटे-बड़े 1,635 सार्वजनिक पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा कर लिया गया है। जहां भी चारदीवारी (Boundary Wall), फेंसिंग या स्ट्रीट लाइट की कमी मिली, उसे तेजी से दुरुस्त किया जा रहा है। 26 जनवरी 2027 तक सभी पार्कों की फेंसिंग पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। दिल्ली के 503 बड़े पार्कों में गेट लगाने और नियमित गश्त का 100% लक्ष्य हासिल कर लिया गया है, साथ ही पार्कों के बाहर पीसीआर वैन की तैनाती सुनिश्चित की गई है। पुलिस ने पूरी दिल्ली में 19,822 डार्क स्पॉट्स (अंधेरे और संवेदनशील इलाकों) की पहचान की है, जिन्हें हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरों और पर्याप्त रोशनी से कवर किया जा रहा है। पहले पीसीआर कॉल के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचने में औसतन 11 मिनट 53 सेकंड लगते थे, जो अब घटकर मात्र 8 मिनट 2 सेकंड रह गया हैपहले पीसीआर कॉल के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचने में औसतन 11 मिनट 53 सेकंड लगते थे, जो अब घटकर मात्र 8 मिनट 2 सेकंड रह गया है

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें