सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

दिल्ली के शाहदरा में बड़ा हादसा: ज्वाला नगर में दो मंजिला मकान गिरा, मासूम बच्चे समेत दो की मौत, चार घायल

योगराज शर्मा2 मिनट में पढ़ें

राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले अंतर्गत विवेक विहार थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर (गली नंबर-6) में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक दो मंजिला रिहायशी मकान की पहली मंजिल की छत (स्लैब) और गाटर अचानक भरभराकर गिर गए। इस भीषण दुर्घटना के समय मकान में मौजूद 6 लोग मलबे के नीचे दब गए। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर हेडगेवार अस्पताल (Hedgewar Hospital) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे और पिंटू नामक युवक को मृत घोषित कर दिया। शाहदरा पुलिस के मुताबिक, विवेक विहार थाने को मंगलवार सुबह करीब 10:09 बजे पीसीआर (PCR) कॉल के जरिए ज्वाला नगर की गली नंबर 6 में मकान गिरने की सूचना मिली। खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग (Delhi Fire Service) और स्थानीय बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे।संकरी गलियां होने के कारण बचाव कार्य में शुरुआती दिक्कतें आईं, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू टीम ने मलबे को हटाकर सभी 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और कैट (CAT) एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया पुलिस और प्रशासन की शुरुआती जांच के अनुसार, सभी पीड़ित सुरेंद्र सिंह के स्वामित्व वाले इस मकान में किराएदार के रूप में रह रहे थे। मृतक आधिकारिक पुष्टि के अनुसार, हादसे में पहली मंजिल पर रहने वाले 3 वर्षीय बच्चे लड्डू उर्फ देवांश (Laddu alias Devansh) और भूतल पर मौजूद 35 वर्षीय पिंटू की जान चली गई। नगर निगम (MCD) अधिकारियों के अनुसार, ढहा हुआ मकान करीब 40 से 50 साल पुराना था और जर्जर हालत के कारण इसे खाली करने के लिए चिन्हित भी किया गया था। वहीं, घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे स्थानीय विधायक संजय गोयल और पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि पास से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही से होने वाले कंपन (Vibration) के कारण कमजोर इमारत ढह गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मकान मालिक की लापरवाही समेत सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें