सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर आयोजित ‘दिवाली मिलन’ समारोह में शामिल हुए गणमान्य लोग, दिल्ली व देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली:दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के आधिकारिक आवास पर 'दिवाली मिलन' समारोह का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की और एक-दूसरे को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान उत्सव के माहौल में सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ। इस अवसर पर कामना की गई कि दीपों का यह पावन पर्व दिल्ली सहित पूरे देश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें