सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

पवाणी अग्निकांड के प्रभावित परिवारों के लिए विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री से मांगी विशेष आर्थिक सहायता

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

मोरी तहसील के पवाणी गांव में आग से 33 आवासीय मकान जलकर खाक, 58 परिवार प्रभावित। मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा।

Relevance: Priority

Slug: पवाणी अग्निकांड

Category: Disaster, Government, Relief and Rehabilitation, Local Updates

पवाणी अग्निकांड के प्रभावित परिवारों के लिए विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री से मांगी विशेष आर्थिक सहायता

मोरी तहसील के पवाणी गांव में आग से 33 आवासीय मकान जलकर खाक, 58 परिवार प्रभावित। मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

25 नवंबर 2026, उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के प्रभावित परिवारों को राहत और मुआवजा देने की मांग उठाई गई है। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पीड़ित परिवारों के पुनर्वास और उन्हें विशेष आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि अग्निकांड में 33 आवासीय मकान जलकर खाक हो गए हैं, जिससे 58 परिवार प्रभावित हुए हैं। आग की चपेट में पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

श्री दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि अग्निकांड में प्रभावित परिवारों की नकदी, सोना-चांदी और वर्षों की जमा पूंजी भी नष्ट हो गई है। ऐसे में परिवारों को दोबारा जीवन शुरू करने के लिए विशेष आर्थिक सहायता और पुनर्वास की जरूरत है।

विधायक के अनुसार मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। साथ ही जिलाधिकारी उत्तरकाशी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासनिक टीम को भी मौके पर रवाना किया गया है।

इस स्टोरी फोल्डर में

संलग्न- फ़ोटो

बाइट- दुर्गेश्वर लाल, विधायक, पुरोला

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें