रोहिणी में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, आधी रात तक सड़कों पर गश्त कर रहे DCP और वरिष्ठ अधिकारी


भारत में तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वैश्विक टीबी रिपोर्ट 2026 जारी होने के बाद श्री नड्डा ने यह बात कही।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि भारत में तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वैश्विक टीबी रिपोर्ट 2026 जारी होने के बाद श्री नड्डा ने यह बात कही।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वर्ष 2015 के बाद से टीबी से होने वाली मौतों में 38 % की कमी आई है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह कमी 35 % रही है। दवा से ठीक होने वाली टीबी के मरीजों में उपचार की सफलता दर 94 % दर्ज की गई है।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में टीबी के खिलाफ भारत की लड़ाई एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन बन गई है। उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अब तक 25 करोड़ से अधिक लोगों की टीबी जांच की गई है। इससे बीमारी की जल्द पहचान और समय पर इलाज शुरू करने में मदद मिली है।
श्री नड्डा ने कहा कि सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित जांच, नि-क्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण सहायता और नि-क्षय मित्रों के प्रयासों के जरिए टीबी उपचार के हर पहलू को मजबूत कर रही है।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







