सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

बुलेट ट्रेन परियोजना ने पार किया अहम पड़ाव, सूरत-बिलिमोरा रूट पर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना ने एक और अहम पड़ाव पार कर लिया है। मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के सूरत–बिलिमोरा सेक्शन में ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।

21 नवंबर, नई दिल्ली: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना ने एक और अहम पड़ाव पार कर लिया है। मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के सूरत–बिलिमोरा सेक्शन में ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इससे इस सेक्शन में ट्रेनों के परीक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

इस सेक्शन की अप और डाउन दोनों लाइनों पर सिस्टम को पूरा किया गया। करीब 50 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड सेक्शन में चार नदी पुल और एक स्टील ब्रिज शामिल हैं। कॉरिडोर में 2×25 केवी की अत्याधुनिक ट्रैक्शन प्रणाली लगाई गई है। यह उपलब्धि बुलेट ट्रेन परियोजना में आगे की टेस्टिंग का रास्ता तैयार करेगी।

फाइल फोटो

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें