'तीन हफ्ते में जवाब दो, और समय नहीं मिलेगा', आपराधिक अवमानना मामले में केजरीवाल समेत AAP नेताओं को हाई कोर्ट की आखिरी चेतावनी


राजधानी दिल्ली में बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोहों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में, भाई दूज मनाने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार गए एक परिवार के घर में चोरों ने बड़ी सेंधमारी करते हुए करीब 50 लाख रुपये मूल्य की जूलरी और कैश पर हाथ साफ कर दिया। शातिर बदमाशों ने इतनी तेजी से वारदात को अंजाम दिया कि महज 15 से 20 मिनट के अंदर ताले तोड़कर पूरा घर खंगाल डाला और फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार घर पर ताला लगाकर भाई दूज मनाने के लिए हरिद्वार गया हुआ था। घर को सूना पाकर पहले से घात लगाए बैठे चोरों ने मौके का फायदा उठाया। जब परिवार हरिद्वार से वापस दिल्ली अपने घर लौटा, तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर दाखिल होने पर अलमारियों के लॉक टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा हुआ था परिवार के अनुसार, अलमारी में रखे करीब 50 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि चोरों ने बेहद पेशेवर तरीके से महज 15 से 20 मिनट के भीतर इस पूरी चोरी को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। दिल्ली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस आसपास के घरों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात के समय इलाके में कौन-कौन संदिग्ध गतिविधियां हुईं और चोर किस रास्ते से आए और फरार हुए।
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







