सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में गोदाम में भीषण आग, साढ़े तीन घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह एक गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटों और आसमान में उठते काले धुएं के गुबार ने आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियों को लगाया गया। इसके बावजूद साढ़े तीन घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों और संभावित नुकसान का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें