सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
Aaj Ki Delhi

रोहिणी वार्ड-51 में नए फिक्स्ड कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का उद्घाटन, कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। स्वच्छ एवं सुंदर दिल्ली के संकल्प को साकार करने की दिशा में रोहिणी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड-51, रोहिणी C में नवनिर्मित फिक्स्ड कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (FCTS) का उद्घाटन दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री प्रवेश वाही द्वारा किया गया।

इस सुविधा के शुरू होने से रोहिणी सेक्टर-2 एवं मंगोलपुर कलां गांव के कचरे का वैज्ञानिक तरीके से संपीड़न और व्यवस्थित परिवहन संभव हो सकेगा। इससे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा कचरे के प्रबंधन में सुधार आने की उम्मीद है।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद धर्मबीर शर्मा ने इसे अपने वार्ड और क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन को स्थापित करवाने के लिए वे पिछले चार वर्षों से लगातार प्रयासरत थे। आखिरकार दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा, महापौर श्री प्रवेश वाही, सांसद श्री योगेंद्र चंदोलिया, एमसीडी कमिश्नर एवं रोहिणी जोन के उपायुक्त के सहयोग से यह प्रयास सफल हो पाया है।

धर्मबीर शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं निगम अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वच्छता व्यवस्था उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में उपायुक्त अंशुल सिरोही सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी तथा वार्ड के बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की स्वच्छता और बेहतर कचरा प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

शेयर करें:
य
योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें