सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

सरकार भारत के कार्यबल के लिए सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार कर रही है: प्रधानमंत्री मोदी

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
सरकार भारत के कार्यबल के लिए सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार कर रही है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार देश के कार्यबल के लिए सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ा रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी का एक लेख साझा किया। इस लेख में कर्मचारी भविष्य निधि-ईपीएफ की वेतन सीमा बढ़ाने और अधिक से अधिक कर्मचारियों को भविष्य निधि, पेंशन तथा बीमा सुरक्षा के दायरे में लाने में इसकी भूमिका का उल्लेख किया गया है।

श्री लाहिड़ी ने अपने लेख में यह भी बताया है कि सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ने से कर्मचारियों को संस्थानों से जोड़े रखने, कार्यबल में स्थिरता लाने और रोजगार के अधिक औपचारिक होने में मदद मिलेगी।

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें